चंदन हर शुभ कार्य में प्रयोग किया जाता है। कई लोग माथे पर चंदन लगाकर घरों से बाहर निकलते हैं।
चंदन औषधीय होने के साथ सुंगधित होता है। चंदन तनाव से छुटकारा दिलाने में मदद भी करता है।
चंदन को गंगाजल से साफ करें। फिर चंदन को फिटकरी के छोटे टुकड़े के साथ कमरे में बांध लें। पति-पत्नी के बीच हमेशा प्रेम बना रहेगा।
व्यापार में लाभ प्राप्त करने के लिए व्यवसाय स्थल के मुख्य द्वार पर लाल चंदन, हल्दी और गंगाजल मिलाकर छिड़कें। यह आपको फायदा पहुंचाएगा।
रोजाना चंदन का तिलक लगाने से नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं। मानसिक शांति और सुख-समद्धि की प्राप्ति होती है।
लाल कपड़े में चंदन बांधकर लक्ष्मी जी को अर्पित करें। इसके बाद कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।