आमतौर पर हर इंसान चेहरे पर खूबसूरत रंगत चाहते है इसके लिए कई चीजों को चेहरे पर लगाते है, लेकिन फिर भी चेहरे की रंगत नहीं बढ़ती है।
चेहरे के लिए चंदन का पाउडर काफी अच्छा माना जाता है। इसके साथ कई चीजों को मिलाकर कई तरीकों से चेहरे पर लगाया जा सकता है।
चंदन पाउडर और दही को मिक्स करके चेहरे पर कम से कम 20 मिनट लगाएं और फिर चेहरे को साफ पानी से धो लें। ऐसा करने से चेहरे की रौनक बढ़ती है।
कच्चे दूध और चंदन पाउडर को मिलाकर फेसपैक बना लें और उसे 10-15 तक चेहरे पर लगा रहने दें। इसके बाद साफ पानी से चेहरे को धो लें।
चंदन पाउडर के साथ शहद को मिलाकर भी फेसपैक बना सकते है। दोनों को मिलाकर पेस्ट बना लें और चेहरे पर लगाएं। इस पेस्ट को लगाने से चेहरा ग्लो करता है।
दोनों ही स्किन के लिए फायदेमंद माने जाते है। ऐसे में चंदन पाउडर और गुलाब जल को मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे की रंगत को बढ़ाएं।
चंदन पाउडर और एलोवेरा को मिलाकर अच्छे से पेस्ट बनाएं और चेहरे की दाग-धब्बे वाली जगहों पर लगाएं। यह पेस्ट दाग-धब्बे से छुटकारा दिला सकता है।