मोटापे का सामना करने वाले लोग जानते हैं कि वजन कम करना किसी चैलेंज से कम नहीं है। सर्दियों के दिनों में खानपान और आलस्य की वजह से वेट लॉस बेहद मुश्किल हो जाता है।
सर्दियों में पेट की चर्बी को कुछ आसान बातों का ध्यान रखते हुए कंट्रोल किया जा सकता है। आइए इन तरीकों के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।
सामान्य बात है कि सर्दियों में अन्य मौसम की तुलना में ज्यादा सुस्ती आती है। इससे बचने के लिए दिनचर्या में कुछ बदलाव करना जरूरी है।
ठंड के दिनों में जंक फूड और फ्राइड चीजों को खाने से बचें। इसकी जगह आप हेल्दी और पौष्टिक आहार वाली चीजों का सेवन कर सकते हैं।
वजन कंट्रोल करने की इच्छा रखने वालों के लिए सर्दियों में नियमित व्यायाम करना बेहद जरूरी है। एक्सरसाइज करने से शरीर में सुस्ती भी नहीं रहेगी।
देर रात तक जगा रहने से शरीर को भूख भी ज्यादा लगती है। वहीं, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए 7 से 8 घंटे की नींद भी जरूरी है।
अगर आप किसी शादी या होटल में खाना खा रहे हैं तो सबसे पहले सलाद खाएं। इसके बाद बाकी व्यंजनों का सेवन करें, ताकि आप ज्यादा खाना न खा पाएं।
दरअसल, शरीर में पानी की कमी होने से मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और इसकी वजह से वजन भी बढ़ने लगता है। ऐसे में भरपूर पानी पीने की कोशिश करें।