सान्या मल्होत्रा के कातिलाना ट्रेडिशनल लुक्स के दीवाने हैं फैंस


By Prakhar Pandey12, Dec 2023 04:40 PMnaidunia.com

सान्या मल्होत्रा

फिल्म दर फिल्म सान्या अपनी शानदार एक्टिंग स्किल्स से लोगों को इंप्रेस करने का काम कर रही है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपने लुक्स से लोगों के दिलों को जीतने का काम करती है। आइए देखते हैं एक्ट्रेस के ट्रेडिशनल लुक्स।

लहंगे में कयामत

येलो कलर के लहंगे और कलरफुल स्लीवलेस ब्लाउज में एक्ट्रेस कयामत ढाती नजर आ रही है। डीवा सटल मेकअप लगाए और इयररिंग्स पहने हुए अपने लुक में चार चांद लगाने का काम कर रही है।

फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी

पैरेट ग्रीन कलर की फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी और स्लीवलेस ब्लाउज में एक्ट्रेस बेहद स्टनिंग दिख रही है। ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी पहने और जुल्फें गिराए हुए डीवा बेहद प्यारी लग रही है।

नेट साड़ी विद कंट्रॉस्ट ब्लाउज

नेट साड़ी और पर्पल कलर के वी-नेक ब्लाउज में सान्या बेहद किलर लुक देती नजर आ रही है। ऑक्सिडाइज्ड नेकलेस पहने बन हेयर स्टाइल में एक्ट्रेस अपना ट्रेडिशनल लुक फ्लॉन्ट करती नजर आ रही है।

डिजाइनर साड़ी

पिंक और व्हाइट कलर की सेक्विन साड़ी और स्लीवलेस ब्लाउज में डीवा बेहद ग्लैमरस लग रही है। सान्या डिजाइनर साड़ी और चोकर नेकलेस पहने बला की खूबसूरत लग रही है।

ट्रेडिशनल ब्यूटी

एक्ट्रेस ट्रेडिशनल आउटफिट्स में बेहद ब्यूटीफुल लगती है। फोटो में भी सान्या व्हाइट कलर की डिजाइनर साड़ी और डीप नेक ब्लाउज में बेहद गॉर्जियस लग रही हैं।

ऑल गोल्डन लुक

गोल्डन कलर की साड़ी और वी नेक हाफ स्लीव ब्लाउज के साथ गले में नेकलेस पहने हुए डीवा अप्सरा लग रही है। मेसी हेयर स्टाइल में मिनिमल मेकअप लगाए हुए बेहद प्रिटी दिख रही है।

एम्ब्रॉयडर्ड लहंगा

क्रीम कलर के एम्ब्रॉयडर्ड लहंगे और स्लीवलेस ब्लाउज में सान्या हैवी ज्वेलरी कैरी किए हुए बेहद क्यूट दिख रही है। बालों को सजाए हुए एक्ट्रेस किसी एंजल से कम नहीं लग रही है।

फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

विक्की कौशल के लिए ऐसा रहा साल 2023