सपने में गहरी नींद के दौरान हमें कई तरह के सपने दिखाई देते हैं, जो हमारे निकट भविष्य में होने वाली घटनाओं की ओर इशारा करते हैं। ऐसे में अगर आप सपने में जलती हुई चिता देखते हैं, तो इसका क्या अर्थ होता है-
कई बार आप किसी डर, चिंता या तनाव की समस्या से परेशान हैं, तो ऐसे में इस सपने का आना यह दर्शाता है कि जल्द आपके जीवन से नकारात्मक शक्तियों का अंत हो सकता है।
अगर आप सपने में जलती हुई चिता देखते हैं, तो यह आपके जीवन में नई शुरुआत का संकेत हो सकता है।
अगर आप किसी बीमारी की समस्या से परेशान हैं, तो ऐसे में यह सपना जल्द स्वस्थ होने का संकेत देता है।
अगर आप किसी को याद कर रहे हैं, तो सपने के दौरान आपको जलती हुई चिता दिखाई दे सकती है।
कई बार व्यक्ति एक ही विषय के बारे में सोचकर चिंतित होता है। इस बीच अगर आप नींद में यह सपना देखते हैं, तो आपको जल्द उस समस्या का हल मिल सकता है।
अगर आप चिता को शांति से जलते हुए देखते हैं, तो यह शुभ माना जाता है, जबकि अगर चिता बहुत तेज जल रही है, तो अशुभ हो सकता है।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com