प्लस साइज लड़कियां भी साड़ी में लगेंगी कमाल, बस इन बातों का रखें ध्यान


By Sahil21, Nov 2023 08:00 PMnaidunia.com

साड़ी लवर्स

महिलाओं को साड़ी लवर्स भी कहा जाता है। इवेंट कोई भी हो साड़ी पहने बगैर अधूरा माना जाता है। लड़कियां तो इसके लिए एक्ट्रेसेज से भी इंस्पिरेशन लेती हैं।

प्लस साइज लड़कियां

आमतौर पर ऐसा कहा जाता है कि स्लिम और फिट लड़कियां साड़ी में ज्यादा सुंदर लगती हैं। हालांकि, प्लस साइज महिलाएं भी कुछ टिप्स को फॉलो करके साड़ी में कमाल लग सकती हैं।

रंग का चुनाव

साड़ी पहनने से पहले सही रंग का चुनाव करना बेहद जरूरी होता है। आप किसी भी तरह के कलर्स का चुन सकती हैं। बशर्ते इसमें आपका ओवरऑल लुक अच्छा लगना चाहिए।

डार्क रंग

प्लस साइज लड़कियों को यह सलाह भी दी जाती है कि डार्क कलर की साड़ियां पहनना उनके लिए ज्यादा अच्छा विकल्प होता है।

साड़ी का डिजाइन

इन दिनों बाजार में कई तरह के साड़ी के डिजाइन मौजूद है। खैर, हेल्दी महिलाओं को छोटे मोटिफ्स और प्रिंट्स डिजाइन की साड़ी पहननी चाहिए।

साड़ी टाइट बांधें

साड़ी बांधते समय आपको एक चीज का खास ध्यान रखना है कि इसे थोड़ा टाइट बांधें। ऐसा करने से लुक परफेक्ट नजर आएगा।

फुल स्लीव ब्लाउज

साड़ी कैरी करते समय फुल स्लीव ब्लाउज कैरी करना चाहिए। इस तरह का ब्लाउज आपकी लुक को कंप्लीट करने का काम करेगा।

सही फैब्रिक

अगर आप फैब्रिक को ध्यान रखते हुए साड़ी पहनेंगी तो लुक शानदार हो जाएगा। कांजीवरम साड़ी में भी आप सुंदर लग सकती हैं। बशर्ते इसे अच्छे से बांधना होगा।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

रातभर नींद न आने के पीछे हो सकते हैं ये 6 कारण