आज हम आपको ऐसे बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे जो आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग में 99 रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवाया है।
विराट कोहली को आईपीएल में रन मशीन के नाम से जाना जाता है। विराट आईपीएल 2013 में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ 99 के स्कोर पर आउट हुए थे।
पृथ्वी शॉ का नाम भी इस लिस्ट में आता है, हालांकि पृथ्वी शॉ की काबिलियत सभी जानते हैं, जो अकेले दम पर मैच पलट सकते हैं।
पृथ्वी शॉ आईपीएल 2019 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 99 रन के स्कोर पर लौकी फर्गुसन की गेंद पर आउट हो गए थे और शतक से चूके थे।
ईशान किशन का जलवा आईपीएल में खूब चलता है और काफी तेज गति से रन बनाने की क्षमता भी वो रखते हैं। उन्होंने आईपीएल में कई मैच विनिंग पारियां खेली है।
ईशान किशन आईपीएल 2020 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 99 रन के स्कोर पर कैच आउट हो गए थे। हालांकि मैच काफी रोमांचक हुआ था।
इस 99 रन के जाल में क्रिस गेल भी फंस चुके हैं। साल 2020 आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गेल 1 रन से शतक से चूके थे।
ऋतुराज गायकवाड़ साल 2022 आईपीएल सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 99 के स्कोर पर आउट हो गए थे। टी नटराजन ने उनका विकेट लिया था।