आज से चमकेगा 5 राशियों का भाग्य, बनने जा रहा है सर्वार्थ सिद्धि योग


By Shivansh Shekhar16, Apr 2024 01:30 PMnaidunia.com

चंद्रमा का संचार

आज यानी 16 अप्रैल, सोमवार को चंद्रमा का संचार स्वराशि कर्क में होने जा रही है। साथ ही चैत्र शुक्ल पक्ष की आज अष्टमी तिथि भी है।

कई शुभ योग

इस दिन सुकर्म योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग और पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे आज मां महागौरी की पूजा का महत्व अधिक है।

राशियों को लाभ

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, कल बन रहे शुभ योग का फायदा 4 राशियों को मिलने वाला है। इन राशियों को अधिक धन की प्राप्ति होने की संभावना है।

मिथुन राशि के जातक

16 अप्रैल यानी आज के बाद मिथुन राशि वालों का जीवन धन्य होने वाला है। किसी नए काम में आपकी रुचि बढ़ सकती है साथ ही आकस्मिक धन मिल सकता है।

कन्या राशि के जातक

कन्या राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। आप आर्थिक रूप से उन्नति करेंगे। नौकरीपेशा जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है।

वृश्चिक राशि के जातक

वृश्चिक राशि वालों को माता रानी की कृपा से अच्छा धन लाभ हो सकता है। आपका मित्र आपके लिए कुछ नया गिफ्ट ला सकते हैं। जीवनसाथी का साथ अच्छा मिलेगा।

धनु राशि के जातक

धनु राशि वालों को कुछ नए स्रोतों से आय की प्राप्ति हो सकती है। आप जिस क्षेत्र में हाथ आजमाएंगे उसमें आपको सफलता मिलने की उम्मीद है।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

कछुए की अंगूठी धारण किस दिन करें? जानें