दशहरे के मौके पर 30 साल बाद बनेगा ये योग, बदलेगी इन राशियों की किस्मत


By Prakhar Pandey24, Oct 2023 10:53 AMnaidunia.com

दशहरे का मौका

दशानन के दहन के साथ ही 30 साल बाद ऐसा योग बन रहा हैं जिससे 5 राशि वालों को लाभ मिलने वाला है। आइए जानते हैं उन 5 राशियों के बारे में।

विजयादशमी

23 अक्टूबर को दशमी तिथि, सोमवार शाम 5.44 बजे से 24 अक्टूबर को दोपहर 3.14 मिनट तक रहेगी। शस्त्र पूजा का समय का समय 24 अक्टूबर को 1.58 मिनट से दोपहर 2.43 मिनट तक रहेगा।

शुभ योग

दशहरा पर्व पर बुधादित्य राजयोग और शश राजयोग बन रहे हैं। इस दौरान रवि योग और वृद्धि योग भी निर्मित हो रहा है। ऐसे में इसके असर से 5 राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा।

कर्क राशि

इस योग के बनने से कर्क राशि की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार में लाभ, परिवार में एकता, मनचाहा प्यार मिल सकता है। साथ ही, दशहरे के मौके पर उत्तर दिशा में शमी का पौधा लगाएं और गाय के घी का दीया जलाएं।

वृषभ राशि

दशहरे के पर्व वृषभ राशि वालों के लिए काफी शुभ होने वाला है। इस मौके पर उन्हें अचानक से रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। इस मौके पर इस राशि वालों को बजरंगबली का ध्यान करना चाहिए।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों पर दशहरे का पर्व खुशियां लेकर आने वाला है। इस योग के बनने के चलते इस राशि वालों को पैतृक संपत्ति से जुड़े मसले में विजय मिल सकती है। साथ ही, यह लोग दीपावली तक सोना भी खरीद सकते है।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए भी यह पर्व खुशखबरी लेकर आ रहा है। इस राशि वालों को कारोबार में सफलता और नई नौकरी मिल सकती हैं। इस राशि के जातकों अपनी सेहत के प्रति सजग रहना होगा और हनुमान जी की पूजा करनी होगी।

कुंभ राशि

दशहरे का मौका कुंभ राशि के जातकों के लिए भी शुभ खबर लेकर आने वाला है। इस राशि के जातकों के लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे। साथ ही, नौकरी बदलने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

काल सर्प दोष दूर करने के लिए इस उपाय को आजमाएं