अगर आप शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन देना चाहते है, तो इस देसी ड्रिंक का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए इस ड्रिंक के बारे में जानते हैं।
सत्तू का शरबत यूपी और बिहार में काफी पिया जाता है। सत्तू पोषक तत्व से भरपूर होता है अगर इसका शेक बनाकर पिएं, तो शरीर को प्रोटीन मिल सकता है।
इस देसी और असरदार ड्रिंक को बनाने के लिए एक गिलास दूध और उसमें 50 ग्राम सत्तू को मिलाएं।
गिलास में 2 खजूर 1 केला और थोड़ा सा गुड़ मिलाकर अब शेक को अच्छे से मिला लें। यह अब प्रोटीन से भरपूर शेक बनकर तैयार है।
इस प्रोटीन से भरपूर शेक का सेवन सुबह करना बेहद ही फायदेमंद होता है। इसको पीने से शरीर को काफी लाभ होता है।
अगर आप जिम करते है और प्रोटीन का डिब्बा नहीं लें सकते है, तो इस शेक का सेवन कर सकते है।
इस शेक में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। ऐसे में अगर आप पेट को दुरुस्त रखना चाहते है, तो इस शेक को पिएं।
अगर सुबह रोजाना इस देसी ड्रिंक को पीते है, तो दिनभर बिल्कुल एनर्जी फिल कर सकते है। सत्तू और केले का यह दूध शरीर के लिए किसी दवा से कम नहीं है।