गर्मियों में सत्तू के सेवन के 6 चमत्कारी फायदे


By Shradha Upadhyay01, Mar 2023 02:29 PMnaidunia.com

गर्मियों का मौसम

गर्मियों के मौसम ने दस्तक दे दी है। शुरुआत में ही लोग गर्मी से परेशान होने लगे हैं।

खाने पीने का ख्याल

इस मौसम में हमें अपने खाने पीने का बेहद ख्याल रखना पड़ता है। ताकि हमारी सेहत अच्छी रहे।

सत्तू के फायदे

ऐसे में आज हम आपको गर्मियों के मौसम में सत्तू खाने के चमत्कारी फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

लू से बचाव

गर्मियों में चलने वाली लू से सत्तू हमारा बचाव करता है। इसी डिहाइड्रेशन की भी समस्या नही होती है।

पाचन में मदद

सत्तू का सेवन पेट संबंधी समस्याओं और पाचन में बेहद लाभकारी होता है। इसकी तासीर ठंडी होने से यह अपच, जलन और गैस की समस्या नहीं होने देता है।

डायबिटीज रोगियों को फायदा

डायबिटीज के मरीजों के लिए सत्तू रामबाण है। इसके लिए सत्तू में चीनी की जगह नमक मिलाकर पिएं।

मोटापा दूर

सत्तू में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जिसके चलते यह ज्यादा देर तक भूख नहीं लगने देता है और वजन कम होता है।

खून की कमी दूर

जिन लोगो के शरीर में खून की कमी यानि एनीमिया की शिकायत रहती हो उनके लिए सत्तू फायदेमंद साबित होता है।

लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहे naidunia.com

जानिए, कान में पानी चला जाए, तो कैसे निकालें