शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबला हुआ था, जिसका असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी पड़ा हैं। चलिए जानते है कि बॉक्स पर फिल्मों ने क्या कलेक्शन किया हैं।
इन दिनों सिनेमाघरों में फिल्मों की कतार लगी हुई हैं, लेकिन भारत-पाक मैच के कारण बॉक्स ऑफिस की कमाई पर असर दिखा है।
बता दें कि शुक्रवार 13 अक्टूबर 2023 को सिनेमा डे मनाया गया था। जहां सिनेमा लवर्स को केवल 99 रुपये में टिकट मिली थी। इस दिन बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई देखी गई थी।
अक्षय कुमार की फिल्म मिशन रानीगंज ने शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर 2.18 करोड़ का कलेक्शन किया है, जोकि एक शुक्रवार के मुकाबले में काफी कम है।
बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही फिल्म फुकरे 3 की कमाई में भी शनिवार को गिरावट दिखी है। फिल्म ने 17वें दिन केवल 90 लाख का बिजनेस किया है।
17वें दिन के कलेक्शन को मिलाकर फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 87.79 करोड़ हो गया है। बता दें कि फिल्म ने दुनियाभर में 115 करोड़ की कमाई की है।
शाहरुख की जवान को रिलीज हुए 38 दिन हो चुके है, लेकिन अभी तक सिनेमाघरों में देखी जा रही हैं। हालांकि फिल्म की कमाई में कमी आ रही है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने 38वें दिन ने 2 करोड़ के बीच में कमाई की हैं। फिल्म का दुनियाभर में डंका बज रहा है।