डांडिया नाइट के लिए टीवी बहुओं की लुक्स से लें इंस्पिरेशन


By Sahil16, Oct 2023 08:00 AMnaidunia.com

टीवी एक्ट्रेसेज

एक्टिंग से लेकर ड्रेसिंग सेंस के मामले में टीवी एक्ट्रेसेज बॉलीवुड हसीनाओं को टक्कर देती हैं। लड़कियां भी इन अभिनेत्रियों की लुक्स से इंस्पिरेशन लेती हैं।

डांडिया नाइट लुक

अगर आप डांडिया नाइट में अपनी आउटफिट को लेकर कंफ्यूज हैं तो टीवी बहुओं की लुक्स को कॉपी कर सकती हैं। आइए इन एक्ट्रेस की यूनिक आउटफिट्स देख लेते हैं।

शारदीय नवरात्रि

नवरात्रि के दौरान अगर आप भी गरबा और डांडिया का हिस्सा बनने के बारे में सोच रही हैं, लेकिन आउटफिट्स को लेकर कंफ्यूज हैं तो टीवी एक्ट्रेसेज की परफेक्ट लुक को कॉपी कर लें।

शिवांगी जोशी

नवरात्रि सेलिब्रेशन के लिए आप शिवांगी जोशी की तरह कोई डिजाइनर लहंगा आउटफिट चुन सकती हैं। एक्ट्रेस का यह लहंगा सुंदर होने के साथ ही लाइट वेट भी है।

हिना खान

अगर आप चाहती हैं कि डांडिया नाइट पर सभी की निगाहें आपकी लुक पर अटक जाएं तो इसके लिए हिना खान से इंस्पिरेशन लें। इस आउटफिट में हिना हुस्न की परी लग रही हैं।

सुरभि ज्योति

अगर आपको सुंदर और सिंपल लुक पसंद है तो सुरभि ज्योति की आउटफिट से इंस्पिरेशन लें। एक्ट्रेस का यह अनारकली सूट खूबसूरत है, जो आपकी लुक को ग्लैमरस बना सकता है।

मौनी रॉय

खूबसूरत एक्ट्रेस मौनी रॉय का यह लुक भी आपके लिए परफेक्ट रहेगा। डांडिया नाइट में बला की खूबसूरत दिखने के लिए मौनी की इस लुक को आप कॉपी कर सकती हैं।

श्वेता तिवारी

ट्रेडिशनल से लेकर वेस्टर्न आउटफिट में श्वेता तिवारी कमाल लगती हैं। नवरात्रि पर्व के लिए आप श्वेता के ट्रेडिशनल कलेक्शन से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

हाॅट ड्रेस और बोल्ड लुक में नजर आईं जाह्नवी कपूर