हिंदू धर्म में शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है। न्याय के देवता शनि को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय भी इस दिन अपनाए जा सकते हैं।
शनिदेव की कृपा पाने के लिए शनिवार के दिन कौवे को रोटी खिलाएं। इस एक उपाय को अपनाने के बाद आपकी ज्यादातर समस्याएं दूर हो सकती हैं।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, कौवे को रोटी खिलाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से शनि दोष से भी मुक्ति मिल जाती है।
यदि शनिवार के दिन आपको व्यापार में नुकसान होता है तो इस दिन कौवे को रोटी खिलाना शुरू कर दें। हर सप्ताह यह उपाय करने से आपकी समस्या का समाधान हो जाएगा।
पारिवारिक जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करें। इसके लिए पास के शनि मंदिर में जाएं।
शनिवार के दिन मंदिर में जाकर पूजा करें। इसके साथ ही, ‘ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः’ का सच्चे मन से जाप जरूर करें। ऐसा करने से शनिदेव की कृपा आपके ऊपर बरसेगी।
शनिदेव के अलावा हनुमान जी की पूजा भी शनिवार को की जाती है। बजरंगबली की पूजा करने से इंसान के जीवन में आने वाले संकटों का नाश हो जाता है।
शनि दोष का प्रकोप कम करने के लिए शनि यंत्र को स्थापित करके पूजा करें। ऐसा करने से मन को काफी हद तक शांति भी मिलती है।