एक निश्चित समय अंतराल पर ग्रहों का राशि परिवर्तन होता रहता है। इसका सीधा प्रभाव मानव जीवन के ऊपर देखने को मिलता रहता है।
बता दें कि 15 मार्च को लाल ग्रह मंगल का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। मंगल कुंभ में प्रवेश करने वाले हैं जहां पहले से ही शनि और शुक्र विराजमान हैं।
ऐसे में कुंभ राशि में मंगल, शुक्र और शनि की युति होने वाली है। वहीं, अप्रैल की शुरुआत में शुक्र कुंभ को छोड़कर मीन में चले जाएंगे।
लेकिन मंगल और शनि कुंभ राशि में अप्रैल के अंत तक विराजमान रहने वाले हैं जिससे विध्वंशक योग का निर्माण होने जा रहा है। इससे कुछ राशियों को फायदा मिलेगा।
वृष राशि वालों के लिए यह समय अच्छा बीतने वाला है। मंगल और शनि की इस युति से आपको आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना है।
मिथुन राशि के जातक के जीवन में सुख की प्राप्ति होने वाली है। ऐसे में इस समय आपको कहीं से धन योग के संकेत बन रहे हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
कर्क राशि वालों के लिए मंगल और शनि शुभ फल लेकर आने वाले हैं। आपके रुके हुए सारे कार्य जल्द ही पूरे हो सकते हैं साथ ही आपकी आमदनी भी बढ़ेगी।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।