4 नवंबर से बदलेगी शनि की चाल, इनकी खुलेगी किस्मत


By Sandeep Chourey02, Sep 2023 02:57 PMnaidunia.com

कुंभ राशि में शनि

मार्गी हिंदू पंचांग के अनुसार, 04 नवम्बर को शनि देव कुंभ राशि में मार्गी होंगे। इस कारण सभी राशियों के जीवन पर इसका सकारात्मक व नकारात्मक प्रभाव होगा।

3 राशियों को फायदा

शनि ग्रह के मार्गी होने से 3 राशियां को विभिन्न क्षेत्रों में लाभ हो सकता है और इस दौरान भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा।

कन्या राशि

शनि मार्गी होने से कन्या राशि के जातकों को उच्च अधिकारियों का साथ मिलेगा। प्रमोशन हो सकता है। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को भी शनि मार्गी होने से लाभ मिलेगा। नौकरी के नए प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। परिवार व मित्रों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

वृषभ राशि

शनि ग्रह के मार्गी होने से वृषभ राशि के जातकों को सकारात्मक फल प्राप्त होगा। कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। नौकरी की तलाश खत्म होगी।

शनिदेव की पूजा

शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए हर शनिवार को शनि मंदिर में तेल चढ़ाएं और तिल के साथ उड़द का दान करें। ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

हनुमान चालीसा पाठ

हर शनिवार को हनुमान जी मंदिर में चमेली के तेल का दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से भी शनि का प्रभाव कम होता है।

जन्माष्टमी पर बन रहा शुभ योग, इन राशि वालों को मिलेगा फायदा