जून के अंत में शनि अपनी चाल बदलने वाले हैं, जिसका असर जुलाई के शुरुआत में देखने को मिलेगा। आज हम आपको बताएंगे कि किन 3 राशियों का कठिन समय शुरू होगा।
शनि की चाल में जब भी परिवर्तन आता है, तब उसका असर राशियों पर देखने को मिलता है। कलयुग में शनि का प्रभाव अधिक माना जाता है। इस समय शनि कुंभ राशि में विराजमान हैं।
मेष राशि वालों के जीवन में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। परिवार में विवाद शुरू हो सकते हैं। मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है। शत्रु आप पर हावी हो सकते हैं।
शनि के वक्री होने पर इस राशि के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। व्यापार में आर्थिक नुकसान हो सकता है।
इस राशि के लोगों के लिए शनि की चाल शुभ होती नहीं दिख रही है। किसी विवाद में बिल्कुल न पडे़। आप वाहन चलाने में सावधानी बरते। जब तक शनि वक्री रहने वाले हैं, तब तक कोई भी नए काम को शुरू न करें।
शनि के वक्री होने का प्रभाव सभी के जीवन पर पड़ने वाला है। ये प्रभाव शुभ और अशुभ दोनों तरह के होंगे।
शनि की वक्री चाल से बचने के लिए हर शनिवार को शनि चालीसा का पाठ करें और सरसों के तेल से स्नान कराएं। साथ ही, तिल के तेल का दीपक जलाएं।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
शनि की चाल बदलने से इन 3 राशियों के बुरे दिन शुरू हो सकते । एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM