सावन माह की शुरुआत आज यानी 22 जुलाई से हो गई है। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि इस दौरान कुछ रंगों के कपड़ों को पहनना शुभ माना जाता है।
हरा रंग प्रकृति का प्रतीक है। वहीं, प्रकृति मां पार्वती का ही स्वरूप है। ऐसे में सावन के दौरान हरे रंग को धारण करने से माता पार्वती और भोलेनाथ की कृपा हासिल होती है।
सावन के महीने में हरे रंग के कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है। शास्त्रों में बताया गया है कि इस रंग के वस्त्र धारण करने वाले पर भोलेनाथ कृपा बरसाते हैं।
सावन में हरे रंग की चूड़ियां धारण करना भी शुभ होता है। महिलाओं को किसी भी ड्रेस के साथ हरे रंग की चूड़ियां ही पहनने की कोशिश करनी चाहिए।
सावन माह में पड़ने वाले सोमवार के दिन आप साड़ी भी कैरी कर सकती हैं। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि सावन में महिलाओं को ट्रेडिशनल आउटफिट ज्यादा कैरी करनी चाहिए।
हरे रंग के कपड़े पहनने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। इसके लिए आपको बस हरे रंग के कपड़े पहनने की आदत डालनी होगी।
सावन में मेहंदी लगाना भी शुभ माना जाता है। अगर आप हाथों पर मेहंदी लगाएंगे तो भोलेनाथ की कृपा आपको आसानी से प्राप्त होगी।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं की जा रही है।
यहां हमने जाना कि सावन में किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ