सावन में शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाने से क्या होता है?


By Sahil23, Jul 2024 02:02 PMnaidunia.com

सावन में शिवजी की पूजा

सावन माह में शिवजी की पूजा करने का विशेष महत्व होता है। भगवान शिव की पूजा शिवलिंग के रूप में करने की परंपरा चली आ रही है।

शिवलिंग पर चढ़ाएं कच्चा दूध

सावन के महीने में शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाना भी शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति के जीवन में चल रही ज्यादातर समस्याएं दूर हो जाती हैं।

दूध चढ़ाना होता है फलदायी

शास्त्रों में शिवलिंग पर दूध चढ़ाना फलदायी माना जाता है। शिवजी का दूध से अभिषेक करने मात्र से व्यक्ति को कष्टों से मुक्ति मिल जाती है।

भोलेनाथ को प्रिय होता है दूध

ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि भोलेनाथ को दूध प्रिय होता है। यही कारण है कि सावन माह के दौरान शिवजी पर कच्चा दूध चढ़ाने की सलाह देते हैं।

गाय का दूध चढ़ाना होता है शुभ

शिवलिंग पर गाय का दूध चढ़ाना भी शुभ माना जाता है। गाय का शुद्ध कच्चा दूध चढ़ाने से भगवान शिव को प्रसन्न किया जा सकता है।

मनोवांछित फल की प्राप्ति

सावन माह, सोमवार और शिवरात्रि के दिन कच्चा दूध शिवलिंग पर अर्पित करना शुभ होता है। ऐसा करने से व्यक्ति को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

भगवान शिव बरसाएंगे कृपा

धार्मिक मान्यता के अनुसार, शिवलिंग पर कच्चा दूध अर्पित करने वालों पर भगवान शिव मेहरबान रहते हैं। ऐसे लोगों को जीवन के कष्टों से छुटकारा मिल जाता है।

डिस्क्लेमर

यहां दी गई तमाम जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

यहां हमने जाना कि शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाने से क्या होता है। इस तरह की अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

शुक्र के नक्षत्र में आ रहा है लाल ग्रह, 3 राशियों पर होगी धन की वर्षा