सावन के महीने में लगाएंगे ये पौधा, मिलेंगे शुभ प्रभाव


By Ayushi Singh23, Jul 2024 02:27 PMnaidunia.com

सावन का पर्व शुरु हो चुका है। इन दिनो में लोग शिव की कृपा पाने के लिए विधि-विधान से पूजा करते हैं। लेकिन इस सावन में कुछ पौधे को लगाना शुभ माना जाता है, जिससे घर में खुशहाली आती है। आइए जानते हैं कि सावन के महीने में किस पौधे को लगाने से मिलेंगे शुभ प्रभाव-

माना जाता है शुभ

ऐसा कहा जाता है कि सावन में तुलसी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। इससे घर में सुख समृद्धि बढ़ती है और वातावरण भी शुद्ध होता है।

बनी रहती है कृपा

सावन में तुलसी का पौधा लगाने से मां लक्ष्‍मी प्रसन्‍न होती है। साथ ही, रोजाना इस पौधे की पूजा करने मां लक्ष्‍मी की कृपा बनी रहती है।

बनते हैं योग

सावन में तुलसी के पौधे की पूजा करने से रुके हुए कार्य बनने लगते हैं। करियर में लाभ होने के योग भी बनते हैं।

किस दिशा में लगाएं?

तुलसी के पौधे को हमेशा घर की पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। इस दिशा में लगाने से बहुत शुभ फल मिलता है।

घर में कौन-सी तुलसी लगाएं?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, रामा और श्यामा दोनों की तुलसी का अलग-अलग महत्व है। लेकिन कभी भी दोनों तरह की तुलसी को घर में नहीं लगाना चाहिए। दोनों में से किसी एक को घर में लगा सकते हैं।

नहीं होती धन की कमी

तुलसी के पौधे में माता लक्ष्मी का वास होता है, जिससे घर में किसी प्रकार की धन की कमी नहीं होती है। इससे आर्थिक समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

सावन के महीने में तुलसी के पौधे को लगाने से शुभ प्रभाव मिलेंगे। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

सावन में शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाने से क्या होता है?