सावन में शिवलिंग पर कपूर चढ़ाने से दूर होगी गरीबी


By Shivansh Shekhar25, Jul 2024 03:41 PMnaidunia.com

सावन का पवित्र महीना

अभी सावन का पवित्र महीना चल रहा है, ऐसे में इस महीने भक्त देवों के देव महादेव की पूजा में लीन रहने वाले हैं। सावन में भोलेनाथ का जलाभिषेक भी होता है।

भगवान शिव की उपासना

ऐसी मान्यता है कि इस महीने में भक्त महादेव की उपासना करते हैं, जिससे उनकी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। सावन में किए गए कुछ उपाय कारगर होते हैं।

कपूर से उपाय

सावन में कपूर का उपाय भी आपके लिए कारगर साबित हो सकता है। कपूर को पूजनीय माना जाता है, जिसका उपयोग हरेक पूजा पाठ में किया जाता है।

सोमवार के दिन उपाय

कपूर के इस उपाय को सावन के सोमवार को करना शुभ माना जाता है। यह करने से भक्तों को सौभाग्य की प्राप्ति होती है और अपार सुख मिलता है।

कपूर से आरती

सावन के महीने में जब भी आप पूजा के बाद आरती करें, तो उसमें कपूर का उपयोग जरूर करें। शिव का ध्यान करते हुए लौ में कपूर के टुकड़े डालते रहें।

मुख्य द्वार पर कपूर

धार्मिक मान्यता के हिसाब से जो भक्त सोमवार के दिन अपने घर के मुख्य द्वार पर पूजा के बाद कपूर जलाता है, उसकी इच्छाएं जल्द पूरी होती है।

शिवलिंग पर चढ़ाएं कपूर

धार्मिक मान्यता है कि जो भक्त शिवलिंग पर कपूर अर्पित करता है, उसके दिन जल्द अच्छे होते हैं। कपूर के टुकड़े को सीधे शिवलिंग पर अर्पित कर सकते हैं।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है, जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पति की इन से आदतों खोलता है पत्नियों का खून