घर में हरी मिर्च का पौधा क्यों नहीं लगाना चाहिए?


By Ayushi Singh11, Aug 2024 01:02 PMnaidunia.com

हरी मिर्च का प्रयोग खाने में किया जाता है, लेकिन कई बार लोग इसके पेड़ को घर में ही लगा लेते हैं। जो कभी-भी नहीं लगाना चाहिए। इसका सीधा असर इंसान के जीवन पर पड़ता है और उसे कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं कि घर में हरी मिर्च का पौधा क्यों नहीं लगाना चाहिए-

माना जाता है अशुभ

अक्सर लोग अपने घर में हरी मिर्च का पौधा लगाते हैं, जिसे घर में लगाना अशुभ माना जाता है। इसे घर के बाहर लगा सकते हैं या छत पर लगा सकते हैं।

धन की होती है कमी

घर में हरी मिर्च का पौधा लगाने से आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इससे धन की कमी होने लगती है।

बढ़ते हैं क्लेश

घर में हरी मिर्च का पौधा लगाने से परिवार के बीच में मनमुटाव बढ़ता है। इससे रोजाना क्लेश होने लगते हैं और तनाव की स्थिति पैदा होती है।

आती है नकारात्मक ऊर्जा

अगर घर में हरी मिर्च का पौधा लगाते हैं, तो इससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है, जिससे जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

वास्तु शास्त्र

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में हरी मिर्च का पौधा लगाते हैं, तो इससे बनने वाले काम भी बिगड़ जाते हैं और काम में सफलता भी हासिल नहीं होती है।

लगाते हैं गमले

कई बार लोग मिर्च का पेड़ गमले में लगाकर अपने घर के अंदर रख लेते हैं। ऐसा करने से भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए गमले को घर से बाहर लगाना चाहिए।

इस कारणों से घर में हरी मिर्च का पौधा नहीं लगाना चाहिए। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

राई और नमक से नजर कैसे उतारे?