सावन के महीने में महिलाएं न करें ये काम


By Ayushi Singh18, Jul 2024 04:57 PMnaidunia.com

कुछ दिनों में सावन का पर्व शुरू होने जा रहा है। भगवान शिव की कृपा पाने के लिए भक्त उनकी पूरे विधि-विधान से पूजा करेंगे। इस सावन में महिलाओं को गलती से भी नहीं करने हैं ये काम-

न सोएं देर तक

सावन के दिनों में देर तक नहीं सोना चाहिए। इससे शिव जी नाराज होते हैं। महिलाओं को जल्दी उठकर भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए और सारी मनोकामना भी पूरी होती है।

न पहने काले कपड़े

सावन के दिनों में काले कपड़ा पहनना अच्छा नहीं माना जाता है। इन दिनों में सुहागिन महिलाओं को हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए और हरे रंग की चूड़ियां भी पहननी चाहिए। इस रंग का सावन के महीने में खास महत्व है।

न करें इन चीजों का सेवन

सावन के दिनों में मांस-मदिरा, प्याज, लहसुन आदि चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं, तो भोलेनाथ की कृपा नहीं मिलती और वह क्रोधित हो जाते हैं।

न करें वाद-विवाद

इन दिनों किसी से भी वाद-विवाद नहीं करना चाहिए। इस समय में सिर्फ भगवान शिव का ध्यान करना चाहिए और आस पास के लोगों से प्यार से बात करना चाहिए। इससे आपसी प्रेम बना रहता है।

न करें पीरियड में पूजा

महिलाओं को पीरियड में पूजा नहीं करनी चाहिए। इसके साथ ही, उन्हें शिवलिंग को नहीं छूना चाहिए। इस समय में साफ-सफाई और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

न चढ़ाएं केतकी का फूल

इन दिनों महिलाओं को भूलकर भी भगवान शिव को केतकी का फूल नहीं चढ़ाना चाहिए। इससे शिव जी नाराज होते हैं और वह किसी प्रकार की मनोकामना पूर्ण नहीं करते हैं।

ये काम महिलाएं को सावन के महीने में नहीं करने चाहिए।एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

लोगों को खुद के लिए करेंगे इस्तेमाल, होगा भारी नुकसान