सावन का पहला सोमवार इन राशि वालों के लिए होगा लकी


By Sahil10, Jul 2023 11:46 AMnaidunia.com

सावन सोमवार

सावन का पहला सोमवार आज यानी 10 जुलाई को है। श्रद्धालु भगवान शिव को खुश करने के लिए उनकी पूजा और व्रत करते हैं।

लकी राशियां

सावन महीने का पहला सोमवार कुछ राशि वालों के लिए बेहद लकी साबित होने वाला है। आइए जान लेते हैं कि कौन-कौन सी है ये भाग्यशाली राशियां।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए सावन का पहला सोमवार बेहद शुभ साबित होगा। इस राशि वालों का आज रुका हुआ धन वापिस आ सकता है। साथ ही, प्रॉपर्टी खरीदने के सहयोग भी बन रहे हैं।

धनु राशि

धनु राशि वालों को सावन के पहले सोमवार को शुभ समाचार मिल सकता है। करियर में सफलता मिलने के अलावा आपको परिवार का साथ भी मिलेगा।

तुला राशि

इस राशि वालों के लिए भी आज का दिन काफी खास रहने वाला है। अगर आप शादीशुदा है तो आपको ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा और धन लाभ भी हो सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए सावन का पहला सोमवार खुशियों की लहर लेकर आ रहा है। आज आपका रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। इसके अलावा मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी।

मीन राशि

मीन राशि के शिक्षा से जुड़े जातकों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। वहीं, जो जातक विदेश जाने की तैयारी कर रहे हैं उनकी इच्छा भी आज पूरी होगी।

अन्य राशियां

कुंभ, कर्क और कन्या जैसी अन्य राशियों के लिए भी दिन शुभ रहेगा। हालांकि, आपको नकारात्मकता से दूर रहने की जरूरत होगी।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

वैदिक ज्योतिष में ग्रहों का गोचर कैसे डालते हैं जीवन पर प्रभाव