सावन में करें ये उपाय, होगी धन की बारिश


By Amrendra Kumar Yadav23, Jun 2024 02:54 PMnaidunia.com

देवों के देव महादेव को समर्पित है सावन महीना

सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। इस पूरे महीने भगवान शिव की आराधना की जाती है। भक्तगण शिव जी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए कई उपाय करते हैं।

कब से शुरू हो रहा है सावन महीना?

इस साल सावन महीने की शुरुआत 22 जुलाई से हो रही है और 19 अगस्त को इसका समापन हो रहा है। इस महीने में कुछ खास उपाय करने से शिव जी प्रसन्न होते हैं और जीवन में खुशहाली आती है।

बेलपत्र करें अर्पित

भगवान शिव को बेलपत्र अति प्रिय होता है। इसलिए उनकी पूजा करते समय बेलपत्र जरूर अर्पित करें। बेलपत्र अर्पित करने से शिव जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

चंदन से लिखें ऊं नमः शिवाय

सावन के महीने में 108 बेलपत्र लें और इन पर चंदन से ऊं नमः शिवाय लिखें। इसके बाद इन्हें शिवलिंग पर अर्पित करें। यह उपाय पूरे सावन भर करें।

माता लक्ष्मी की प्राप्त होती है कृपा

यह उपाय पूरे सावन भर करना चाहिए। ऐसा करने से धन की देवी माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

घर में लगाएं बेल का पौधा

सावन महीने में घर में बेल का पौधा लगाना बहुत शुभ माना जाता है। यह उपाय करने से जीवन में खुशहाली आती है और धन की कमी नहीं होती है।

गंगाजल से करें अभिषेक

सावन सोमवार के दिन शिव जी की पूजा करते समय गंगाजल से अभिषेक करें। इसके साथ ही कच्चा दूध से भी अभिषेक कर सकते हैं।

दूर होगी आर्थिक तंगी

आर्थिक रूप से परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो शिवलिंग पर अर्पित बेल पत्रों पर ऊं नमः शिवाय लिखें और इन्हें तिजोरी में रखें। यह उपाय करने से आर्थिक तंगी से शीघ्र ही छुटकारा मिलता है।

सावन में ये उपाय करने से शिव जी की विशेष कृपा प्राप्त होगी। धर्म और आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

पूजा में क्यों इस्तेमाल किए जाते हैं केले के पत्ते?