पूजा में क्यों इस्तेमाल किए जाते हैं केले के पत्ते?


By Amrendra Kumar Yadav23, Jun 2024 03:49 PMnaidunia.com

केले का पौधा है पूजनीय

हिंदू धर्म में केले के पौधे को पूजनीय माना गया है। इसका इस्तेमाल प्रत्येक पूजा-पाठ में किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि केले के पौधे में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का वास होता है।

देवगुरु बृहस्पति से भी है संबंध

वहीं, केले का संबंध देवगुरु बृहस्पति से भी माना जाता है। गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करने से विष्णु जी और गुरु ग्रह भी प्रसन्न होते हैं।

पूजा का मिलता है पुण्य फल

पूजा में केले के पत्तों और केला का इस्तेमाल करने से पूजा का पुण्य फल मिलता है। इसके साथ ही ग्रहों के दुष्प्रभाव से भी छुटकारा मिलता है।

सत्यनारायण की कथा

वहीं, सत्यनारायण की कथा में केले के पत्तों से मंडप बनाया जाता है। भगवान विष्णु की पूजा करते समय केले का भोग भी लगाया जाता है।

अन्न की नहीं होती है कमी

ऐसी मान्यता है कि केले के पत्ते पर माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु को भोग लगाने से शुभ फल प्राप्त होते हैं और अन्न की कमी नहीं होती है।

मांगलिक दोष होता है दूर

वहीं, केले के पेड़ से मांगलिक दोष भी दूर होता है। मांगलिक दोष वाले व्यक्ति की शादी केले के पेड़ से कराई जाती है।

मुख्य द्वार पर लगाए जाते हैं केले के पत्ते

किसी भी पूजा-पाठ में केले के पत्तों को मुख्य द्वार पर लगाया जाता है। ऐसा करना बहुत शुभ माना जाता है। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है।

वैवाहिक जीवन में आती है खुशहाली

अगर वैवाहिक जीवन में किसी भी प्रकार की परेशानी है तो केले के पत्ते पर केले का भोग लगाएं। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है।

केले के पत्तों का इस्तेमाल पूजा में करना बहुत शुभ माना जाता है। धर्म और आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

सावन में करें ये उपाय, होगी धन की बारिश