म्यूजिक सुनना लोगों को काफी पसंद होता है। आइए जानते है कि आखिर क्यों संगीत सुनने से व्यक्ति को इतना सुकून मिलता है।
संगीत सुनना काफी सुकून भरा अनुभव होता है। अच्छा संगीत अक्सर व्यक्ति के खराब से खराब मूड को भी ठीक करने का काम करता हैं।
एक रिसर्च के मुताबिक म्यूजिक और साइंस के बीच भी गहरा नाता है। ऐसे में हम म्यूजिक का उपयोग करके खुद को बेहतर बना सकते हैं।
शोध के मुताबिक एक्सरसाइज के दौरान म्यूजिक का आनंद लेने से थकान भी कम होती है। म्यूजिक दिमाग को आनंद पहुंचाता है।
रिसर्च के मुताबिक संगीत सुनते हुए साइकलिंग करने से 7% कम ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है। लंबे समय तक थकाउ काम करने के बावजूद संगीत सुनने के चलते आपको मानसिक शांति मिलती हैं।
संगीत हृदयगति को सामान्य रखता है और जब आप म्यूजिक पर फोकस करते है तो अपना अन्य काम अच्छें से कर पाते हैं।
म्यूजिक आपके मूड स्विंग को भी ठीक करता है और तनाव या डिप्रेशन जैसी समस्या से भी बाहर निकाल सकता है। यह आपके मूड को रिफ्रेश रखता है।
सुकून के चक्कर में लंबे समय तक नियमित रूप से इयरफोन या स्पीकर के माध्यम से भी अधिक समय के लिए गाना न सुनें। इससे आपके दिमाग पर बुरा असर भी पड़ सकता हैं। लेकिन संगीत सुनना आपके रूटी का हिस्सा जरूर होना चाहिए।