पोषक तत्वों से भरपूर हैं ये मौसमी सब्जियां, रोजाना खाएं


By Prakhar Pandey27, Jan 2024 08:31 AMnaidunia.com

सर्दियों का मौसम

सर्दियों के मौसम में लोग अपने खानपान का खास ख्याल रखते है। आइए जानते है मार्केट में मिलने वाली पोषक तत्वों से भरपूर सब्जियों के बारे में।

हरी प्याज

हरी प्याज में विटामिन ए, सी, कैल्शियम, फास्फोरस, फोलेट और पोटेशियम आदि पोषक तत्व पाएं जाते है। आलू और हरी प्याज की भुजिया का सेवन करना चाहिए।

पत्ता गोभी

पत्ता गोभी कम कैलोरी ये सब्जी विटामिन सी, विटामिन के, मैंगनीज और फाइबर पाया जाता है। यह आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और हार्ट हेल्थ का ख्याल रखता है।

हरा लहसुन

हरा लहसुन में आयरन, विटामिन सी और कैल्शियम पाया जाता है। इसकी चटनी, सलाद, अचार और सब्जी बहुत स्वादिष्ट होती है।

हरी मटर

हार्ट हेल्थ के लिए हरी मटर भी बेहद फायदेमंद होती है। इसके अंदर मैग्नीशियम, पोटेशियम और कैल्शियम भी पाया जाता है। सर्दियों में मटर की कई सारी स्वादिष्ट डिशेज बनाई जाती है।

चुकंदर

चुकंदर ब्लड फ्लो को संतुलित रहता है। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है। इसमें फोलेट, मैंगनीज, फाइबर, पोटेशियम, आयरन और विटामिन सी भी पाया जाता है।

गाजर

गाजर एक अच्छा एंटीऑक्सीडेंट फूड होता है। विटामिन के, फाइबर और पोटेशियम से भरपूर यह सब्जी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है।

शलगम

शलगम हड्डियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होता है। कैल्शियम और विटामिन के से भरपूर यह फूड हड्डियों के लिए किसी सुपरफूड से कम नहीं होता है।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

आंतों की गंदगी साफ कर देगा ये 1 जूस