यूं तो फल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, लेकिन कुछ फलों के बीज शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
फलों के मामले में सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि कुछ फलों के बीज जहरीले होते हैं और जानलेवा साबित हो सकते हैं।
सेब सेहत के लिए काफी सेहतमंद होता है, लेकिन इसके बीज में साइनाइड होता है। साइनाइड बहुत ही एक जहरीला तत्व है।
सेब के बीज खाने से पेट में ऐंठन, मतली और दस्त जैसी समस्या हो सकती है। ज्यादा मात्रा में खाने से मौत भी हो सकती है।
नाशपाती के बीजों में भी साइनाइड पाया जाता है। इनके सेवन से पेट में दर्द, मतली और दस्त की समस्या हो सकती है।
आडू खाते वक्त भी सावधानी बरतनी चाहिए। इसके बीजों में एमिग्डालिन और साइनोजेनिक ग्लाइकोसाइड जैसे जहरीले तत्व पाए जाते हैं।
इनके सेवन से दर्द, घबराहट और कमजोरी हो सकती है। ज्यादा मात्रा में सेवन से व्यक्ति कोमा में भी जा सकता है।
चेरी के बीजों में भी साइनाइड कंपाउंड होता है। इनके अधिक मात्रा में सेवन से मौत का खतरा हो सकता है।
इसलिए फलों को खाने से पहले बीजों को जरुर निकाल फेंकें। इनके सेवन से किसी तरह की समस्या हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।