तरबूज के बीज चेहरे पर लगाएं फिर देखें कमाल


By Prakhar Pandey07, Aug 2023 04:19 PMnaidunia.com

तरबूज

तरबूज खाना काफी लोग बेहद पसंद करते हैं। लेकिन तरबूज में पाया जाने वाला बीज चेहरे के लिए काफी फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं।

एक्ने की समस्या

चेहरे पर तरबूज का बीज लगाने से आपकी एक्ने की समस्या पूरी तरह से खत्म हो सकती है और आपके चेहरे की निखार वापस आ सकती है।

समर ऑयली स्किन

तरबूज का बीज आपको समर में होने वाली ऑयली स्किन से भी छुटकारा दे सकता है। साथ ही यह आपके चेहरे को पूरी तरह से स्वस्थ रख सकता है।

बीजों का फेस मास्क

तरबूज के बीजों का फेस मास्क के लिए 1 चम्मच तरबूज की बीज, 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी, 1 चम्मच दही, 4-5 बूंदे गुलाब जल और 2-3 बूंदें शहद चाहिए।

कैसे बनाएं फेस मास्क

अगर आप तरबूज के बीजों का फेस मास्क बनाना चाहते हैं, तो सबसे पहले तरबूज को काट लें और उसमें से उसका बीज निकाल लें।

मिक्सर जार मे पीसें

आप तरबूज के बीजों को निकालकर उसे मिक्सर जार में डालकर अच्छे से पीस लें, फिर उसे पाउडर जैसा बना लें।

सारी सामग्री डालें

मिक्सर से तरबूज के पाउडर को निकालने के बाद इसमें सारी सामग्री ड़ालें। अब उसके बाद अच्छी तरह मिक्स करके गाढ़ा बना लें।

ऐसे लगाएं फेस मास्क

तरबूज के बीज का फेस मास्क लगाने के लिए फेस को अच्छी तरह से धो लें, फिर उसके बाद चेहरे पर लगाकर 10-15 मिनट छोड़ दें।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बॉडी से विटामिन-D चूस लेती हैं खाने की ये चीजें