बालों के लिए बेहद फायदेमंद हैं ये बीज


By Amrendra Kumar Yadav01, Sep 2024 09:43 AMnaidunia.com

बालों की समस्या

आजकल की बदलती लाइफस्टाइल की वजह से बालों की कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बाहर निकलने पर बालों का सामना धूल,धूप से होता है।

पोषक तत्वों की होने लगती है कमी

बढ़ते प्रदूषण और खानपान में बदलाव के चलते बालों में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है, इससे बाल गिरने लगते हैं।

इन सीड्स का करें सेवन

ऐसे में कुछ सीड्स के बारे में बताएंगे, जिनका सेवन बालों के लिए बहुत लाभकारी होता है। इनके सेवन से बालों को भरपूर पोषण मिलता है और बाल लंबे और घने होते हैं।

मेथी का सेवन करें

मेथी के दाने बालों के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। इनका सेवन करने से बालों को पोषण मिलता है। इसके साथ ही डैंड्रफ की समस्या भी कम होती है।

अलसी के बीज हैं बहुत लाभकारी

अलसी के बीज भी बालों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इनमें पाए जाने वाले तत्व बालों को मजबूती प्रदान करते हैं और बाल हेल्दी और चमकदार होते हैं।

कलौंजी का सेवन करें

कलौंजी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो स्कैल्प को इन्फेक्शन से बचाते हैं और जड़ों से मजबूत करते हैं।

चिया सीड्स खाएं

चिया सीड्स में कॉपर और जिंक पाई जाती है। इनका सेवन नियमित रूप से करने पर हेयर फॉल से राहत मिलती है और नए बाल उगते हैं।

कद्दू के बीज हैं लाभकारी

कद्दू के बीज में विटामिन-ए, कॉपर पाए जाते हैं। इनके सेवन से बाल लंबे और घने होते हैं। इनका सेवन करने से हेयरफॉल की समस्या नहीं होती है।

बालों की अच्छी सेहत के लिए इन सीड्स का सेवन बहुत लाभकारी होता है। लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.Com

लहसुन की 1 कली से कंट्रोल रहेगी शुगर, बीपी और कोलेस्ट्रॉल