सुबह मोरपंख का दिखना है किसी बड़ी घटना का संकेत, जानें ये खास बातें


By Prakhar Pandey25, Dec 2023 07:07 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म और वास्तु

मोरपंख का हिंदू धर्म और वास्तु में खास महत्व होता है। आइए जानते है सुबह के समय मोरपंख का दिखना किस बड़ी घटना का संकेत हो सकता है?

समस्याओं से राहत

मोरपंख साथ रखने से व्यक्ति को वास्तु दोष के अलावा कई अन्य समस्याओं में भी आराम मिल सकता है। सुबह के समय में मोरपंख का देखना भी कई प्रकार के संकेत देता है।

सुबह-सुबह दिखना

सुबह के समय मोरपंख का दिखना एक शुभ संकेत होता है। इसका अर्थ है कि जीवन में पॉजिटिविटी आने वाली है। मोरपंख का दिखना जीवन में सकारात्मकता का बढ़ना होता है।

शुभ समाचार

सुबह के समय मोर पंख देखने का एक अर्थ यह भी है कि जल्द ही आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जल्दी ही कोई बहुत ही खुशी की बात आप तक पहुंचने वाली है।

देखने पर करें ये काम

कहीं जाते-आते अगर रास्ते में मोरपंख गिरा दिख जाए तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। मोरपंख को तुरंत उठाकर साफ करे और पास रख लें।

पूर्व दिशा में रखें

मोरपंख को घर की पूर्व दिशा में रखना चाहिए। आप मोर पंख को दीवार पर भी लग सकते है। मोर पंख घर से नकारात्मकता को दूर करने में मददगार होता है।

ऑफिस जाते हुए दिखना

ऑफिस जाने वाले व्यक्ति को सुबह के समय मोरपंख देखना भी बेहद खास संकेत देता है। इस संकेत का अर्थ है कि जल्द आपको अपने वर्क फील्ड में सफलता मिलने वाली है।

मनोकामना पूर्ति

सुबह के समय ऑफिस जाते हुए मोर पंख देखने से लंबे समय से चली आ रही मनोकामनाएं भी पूर्ण होती है। मोर पंख को मंदिर में भी जरूर रखना चाहिए।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

गंदे कोलेस्ट्रॉल को जड़ से साफ करना है? खाने के बाद करें यह 1 काम