बच्चों का खिलौना घर को भरा हुआ रखता हैं। बच्चों के खिलौने को रखने को लेकर भी वास्तु टिप्स का पालन करना चाहिए। आइए जानते है घर में किस जगह पर खिलौने नहीं रखना चाहिए?
खिलौनों को रखने के लिए टॉय बास्केट का इस्तेमाल मां-बाप करते है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, टॉय बच्चों के खेलने की चीज होती है। ऐसे में उसे गलत जगह पर रखने से उसमें नेगेटिव एनर्जी प्रवेश कर सकती है।
टॉय बास्केट को हमेशा सही जगह पर रखना चाहिए। अगर आप उसे किसी गलत जगह पर रखते है तो उसमें नकारात्मक ऊर्जा आ जाएगी। इससे आपका बच्चा भी परेशान हो सकता है।
घर में जगह कम होने की स्थिति में भी टॉय बास्केट को कभी भी दक्षिण पश्चिम दिशा में न रखें। ऐसा करने से आपका बच्चा खिलौने से दूर हो जाएगा।
बच्चों के स्वास्थय के लिए भी जरूरी है कि आप उन्हें अच्छे टॉय से खेलने दे। अगर आप टॉय बास्केट को दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखते है तो बच्चें को स्वास्थ संबंधी तकलीफ भी हो सकती है।
अगर ड्राइंग रूम में या लॉबी में अलमारी श्चिम या दक्षिण दिशा में बनी है, तो इसमें आप बच्चों के टॉयज को संभाल कर रख सकते है। यह जगह भी बच्चों के खिलौने को रखने के लिए उपयुक्त मानी जाती है।
बच्चों के ढेर सारे टॉयज को रखने के लिए उत्तर-पश्चिम की दिशा भी उत्तम मानी जाती है। इस दिशा में टॉयज को रखने से बच्चा अच्छी चीजें सीखेगा।
बच्चों के टॉयज को आप उनके किड्स रूम में भी रख सकते है। इसके अलावा अगर जगह न हो तो पश्चिम के मध्य या फिर दक्षिण-पूर्व की पूर्व या उत्तर दिशा में भी टॉयज रखे जा सकते है।