सपने में खुद को देखने से क्या संकेत मिलता है?


By Sahil13, Mar 2024 12:28 PMnaidunia.com

सपने में खुद को देखना

स्वप्न शास्त्र में सभी सपनों का अर्थ बताया गया है। कई बार इंसान सपने में खुद को देखता है। सवाल खड़ा होता है कि ऐसा सपना क्या संकेत देता है।

खुद को देखने की स्थितियां

सपने में खुद को कई स्थितियों में देखना शुभ होता है तो कुछ में देखना अशुभ भी होता है। चलिए सपने में खुद को देखने का मतलब जान लेते हैं।

रोते हुए देखना

सपने में खुद को रोते हुए देखना एक शुभ संकेत है। ऐसा सपना बताता है कि आपको बेहद जल्द कोई बड़ा लाभ होने वाला है।

श्मशान घाट में खुद को देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, खुद को श्मशान घाट या कब्रिस्तान में देखना भी शुभ माना जाता है। इससे पता चलता है कि आपको जीवन में जल्द ही तरक्की मिलने वाली है।

आत्महत्या करते हुए देखना

यदि आप सपने में खुद को आत्महत्या करते हुए देखते हैं तो यह आपकी उम्र बढ़ने का संकेत है। माना जाता है कि ऐसा सपना धन लाभ की तरफ भी इशारा करता है।

ऊंचाई से गिरते हुए नजर आना

सपने में खुद को ऊंचाई से गिरते हुए देखना शुभ संकेत नहीं देता है। इस स्वप्न का मतलब निकलता है कि आपके मन में भविष्य को लेकर कोई डर है।

सपने में खुद को गरीब देखना

यदि आप सपने में खुद को गरीब देखते हैं तो यह भी एक शुभ संकेत है। इससे पता चलता है कि आपको जल्दी ही कोई बड़ा धन लाभ होने वाला है।

खुद को बिना कपड़ों के देखना

स्वप्न में खुद को निर्वस्त्र देखना अशुभ संकेत की तरफ इशारा करता है। ऐसे सपने से पता चलता है कि आप किसी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं।

सपने में खुद को देखने का मतलब हमने जाना। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Garuda Purana: घर में क्यों आती है दरिद्रता?