सही डाइट और सेहतमंद लाइफस्टाइल से आप बड़ी से बड़ी बीमारियों से छुटकारा पा सकते है। आइए जानते है ठंड में रोजाना किन चीजों से बने लड्डू का सेवन करना चाहिए?
मौसम बदलने पर सेहत का खास ख्याल रखना जरूरी होता है। ऐसे में इन 2 लड्डूओं का सेवन करने से शरीर पर सकारात्मक असर पड़ेगा।
पोषक तत्वों से भरपूर गोंद के लड्डू शरीर के लिए फायदेमंद होते है। सर्दियों में गोंद के लड्डू का सेवन करने से शरीर को ताकत मिलती है।
गोंद के लड्डू का सेवन आपको दिसंबर से फरवरी के बीच सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से शरीर में गर्मी आती है। यह जोड़ों और हड्डियों के दर्द को भी दूर करने में मददगार होते हैं।
गोंद के लड्डू खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और दिल से जुड़ी बीमारियां दूर होती है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और मैग्नीशियम पाया जाता है। इसे आप 3 महीने तक रख सकते है।
सर्दियों में तिल के लड्डू का सेवन करने से कब्ज को दूर करने और वजन घटाने में मदद करता है। यह डाइजेशन संबंधी समस्याओं को भी दूर करने में कारगर होता है।
तिल के लड्डू में प्रोटीन, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और हेल्दी फैट पाया जाता है। इसके सेवन से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।
सिर्फ 1 से 2 तिल के लड्डू का सेवन ही करना चाहिए। गोंद के लड्डू को भी 2 से अधिक नहीं खाना चाहिए। इन लड्डूओं के अधिक सेवन करने से पेट संबंधी समस्याएं हो सकती है।