अच्छी आदतें आपके ऊपर अच्छा प्रभाव डालती है वही बुरी आदतें आपके ऊपर बुरा असर डालती है। आज हम आपको बताएंगे ऐसी ही 7 अच्छी आदतों के बारे में जिसे फॉलो करने से आप कभी कंगाल नहीं होंगे।
कही पर भी थूकना सबसे बुरी आदत होती है। ऐसा करने से आप शनि के क्रोध का शिकार हो सकते है। आपकी कहीं भी थूकने की आदत आपके यश और सम्मान को भी ठेस पहुंचाती है। कही भी थूकने से बचें।
जूठी थाली छोड़ने से आपको राहु के अशुभ प्रभावों का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसे में थाली को हमेशा साफ करके ही खाना चाहिए।
थाली में हाथ धोना बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता है। खाने के बाद कई लोग थाली में ही हाथ-धो लेते है। ऐसा करने से आपको धन हानि भी हो सकती है।
अपने घर आने वाले हर व्यक्ति का सम्मान करें, नौकर से लेकर मेहमान तक हर किसी को बिना पानी पिलाएं न जान दें। ऐसा करने से आप राहु का सम्मान करते है।
जूते-चप्पल को घर पहुंचकर ऐसी जगह ही निकालें जहां आप ने उनका स्थान बनाया हो। चप्पल जूतें को सही से रखने से आपकी प्रतिष्ठा बनी रहेगी।
कपड़ो को बिखेर कर रखने से राहु और शनि पर अशुभ प्रभाव पड़ता है। जो लोग सुबह उठकर अपना बेड ठीक किए बिना ही चले जाते है। उनके घर में नकारात्मक ऊर्जा न फैलाएं।
रात में सोने से पहले अपने पैरों को धोकर ही सोएं। पैरों को साफ करके सोने से बॉडी का तापमान नियंत्रित रहता है और अच्छी नींद भी आती हैं।