शाहरुख खान की ‘जवान’ 5 दिनों के अंदर बॉक्स ऑफिस पर तूफान ले आई है। फिल्म की आंधी ने बिग सेलेब्स की कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही इतिहास रचना शुरू कर दिया। आज बात फिल्म के कुछ बड़े रिकॉर्ड के बारे में कर रहे हैं।
फिल्म 'जवान' सबसे तेज घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। बॉलीवुड की किसी भी फिल्म ने इतनी जल्दी इस आंकड़े को नहीं छुआ था।
किंग खान की फिल्म को दुनियाभर में प्यार मिल रहा है। फिल्म ने महज 4 दिनों के अंदर 500 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है।
शाहरुख खान की 'पठान' 8 महीने पहले रिलीज हुई और शानदार कमाई की थी। इसके बाद एक साल के अंदर ही उनकी दूसरी फिल्म सुपरहिट हो गई है।
शाहरुख खान की 'पठान' 8 महीने पहले रिलीज हुई और शानदार कमाई की थी। इसके बाद एक साल के अंदर ही उनकी दूसरी फिल्म सुपरहिट हो गई है।
जवान ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है। पहले ही दिन फिल्म ने 75 करोड़ की कमाई की थी।
बेस्ट ओपनिंग के साथ ही, जवान सिंगल डे में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पिल्म भी बन गई है। रिलीज के तीसरे दिन फिल्म ने भारत में 68.72 करोड़ का कलेक्शन किया।
शाहरुख खान की फिल्म ने 5वें दिन भी छप्परफाड़ कमाई की है। बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के मुताबिक, जवान ने 5वें दिन करीब 30 करोड़ का कलेक्शन किया है।