बॉलीवुड के किंग यानी शाह रुख खान अक्सर सुर्खियों में बने रहते है। साल 2023 में शाह रुख फिल्म पाठन को लेकर सुर्खियों में थे, अब अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चाओं में बने हैं।
शाह रुख खान की फिल्म जवान 7 सितंबर पर सिनेमाघरों में आने वाली है। फिल्म के टीजर को भी जारी कर दिया गया है। आइए जानते हैं क्यों एक्टर की फिल्म कई रिकॉर्ड तोड़ सकती हैं।
शाह रुख की हाल में पहली एक्शन फिल्म पठान रिलीज हुई थी जिसने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। ऐसे एक्टर की ये एक्शन फिल्म भी फैंस को पसंद आ सकती हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाह रुख इस फिल्म में विलेन का रोल करते नजर आएंगे। शाह रुख हर किरदार बखूबी निभाते हैं।
टीजर में बैकग्राउंड म्यूजिक की भी फैंस जमकर तारीफ करते नजर आ रहे। बैकग्राउंड म्यूजिक सुनने के बाद रोंगेट खड़े हो सकते है।
फिल्म में शाह रुख कई लुक्स में नजर आएंगे। शाह रुख खान का मेट्रो में डांस करता हुआ लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
फिल्म में कास्ट की बात करें, तो साउथ स्टार विजय सेतुपति, सान्या और दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। इस फिल्म से पॉपुलर साउथ एक्ट्रेस नयनतारा भी बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी।