टीम इंडिया का अगला दौरा साउथ अफ्रीका का है। जहां टीम 3 टी20, 3 वनडे और 2 टेस्ट मुकाबले खेलेगी। इसके लिए भारतीय टीम का ऐलान भी हो चुका है।
सबसे पहले टीम इंडिया को 3 टी20 मुकाबले खेलने हैं जो 10 दिसंबर से शुरू होगी। बता दें कि एक बार फिर सूर्यकुमार यादव के हाथों में टीम की जिम्मेदारी है।
टीम इंडिया ने घरेलू मैदान पर कंगारुओं को बुरी तरह से पीटा और 4-1 से सीरिज अपने नाम की है। इसमें युवाओं ने कमाल का खेल दिखाया है।
टीम इंडिया के सभी युवा बल्लेबाजों ने धुआंधार बल्लेबाजी की और लगातार 3 बार 200 का आंकड़ा पार किया था। वहीं, गेंदबाजों ने भी अपना परचम लहराया है।
टीम इंडिया के युवाओं के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती साउथ अफ्रीका होने वाली है जहां गेंदबाजों को खासकर तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है।
टीम इंडिया के युवाओं के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती साउथ अफ्रीका होने वाली है जहां गेंदबाजों को खासकर तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है।
अब टीम मैनेजमेंट में यह सिरदर्द होगा कि किसे टीम में शामिल किया जाए। क्योंकि, मुकेश कुमार, अर्शदीप सिंह, रवि विश्नोई, अक्षर पटेल सभी ने शानदार प्रदर्शन किया है।
वहीं, बल्लेबाज की बात करें तो यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन सभी कमाल के फॉर्म में हैं।
साउथ अफ्रीका की परिस्थिति काफी अलग होने वाली है। वहां तेज गेंदबाजों का सामना करना काफी चुनौतीपूर्ण होगा। लेकिन रिंकू सिंह यह कारनामा कर सकते हैं।