शाहिद कपूर की ये फिल्में और वेब शोज 2024 में होगी रिलीज


By Prakhar Pandey11, Jan 2024 02:08 PMnaidunia.com

शाहिद कपूर

42 वर्षीय शाहिद कपूर ने अपनी शानदार अदाकारी के दम पर बॉलीवुड में अपना एक अलग मुकाम बनाया है। आइए जानते है 2024 में रिलीज होने वाली शाहिद के फिल्म और वेब शोज के बारे में।

कैसा रहा 2023?

साल 2023 सिनेमा के लिए काफी बढ़िया रहा था। हालांकि, शाहिद के सारे प्रोजेक्ट्स ओटीटी पर ही रिलीज हुए थे। इस साल शाहिद की मोस्ट पॉपुलर वेब सीरीज फर्जी भी रिलीज हुई थी।

बल्ड डैडी और फर्जी

फर्जी एक ब्लैक कॉमेडी क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज थी। प्राइम वीडियो पर इसे काफी सारा प्यार मिला था। वहीं बल्डी डैडी भी जियो सिनेमा पर स्ट्रीम हुई थी। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी।

2024 में रिलीज होंगी ये फिल्में?

2024 में शाहिद की फिल्म और वेब सीरीज दोनों ही रिलीज हो सकती है। लंबे समय से कृति सेनन और शाहिद कपूर भी साथ फिल्म कर रहे है।

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया

9 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ एक रोमांस ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और धर्मेंद्र होंगे।

देवा

देवा एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होने वाली है। इस फिल्म में शाहिद कपूर, कुब्रा सेठ और पूजा हेगड़े होंगी। देवा 2024 में 11 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।

फर्जी 2

शाहिद कपूर स्टारर फर्जी का पहला सीजन ओटीटी का ब्लॉकबस्टर रहा था। फर्जी 2 भी इस समय प्रोडक्शन में है। 2024 के अंत तक इस शो की रिलीज से जुड़ा अपडेट आ सकता है।

इन फिल्मों पर चल रहा काम

इन फिल्मों के अलावा शाहिद बुल और आवारा पागल दिवाना 2 नाम के प्रोजेक्ट पर भी काम कर रहे है। संजय लीला भंसाली, वाशु भगनानी, सचिन रवि और राजा कृष्ण मेनन जैसे डायरेक्टर के साथ शाहिद काम करने वाले है।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

2024 में रिलीज होंगी ये शानदार साउथ वेब सीरीज