सनातन धर्म में पेड़-पौधों का विशेष महत्व है। घर में कुछ पौधों को लगाने से कई समस्या हल होती हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के लिए शमी का पौधा बेहद ही शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि शमी के पौधे से किन समस्याओं का हल होता हैं।
घर में अगर सही दिशा में शमी का पौधा रखें तो वास्तु दोष को दूर किया जा सकता है। वास्तु दोष को खत्म करने के लिए घर में शमी के पौधे को पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।
कुंडली से शनि दोष को दूर करने के लिए शमी का पौधा कारगर होता है। शनिवार के दिन शमी के पौधे की पूजा करने से शनि दोष दूर होता है।
घर में नकारात्मक ऊर्जा के वास होने से कई परेशानियां होने लगती है। घर में शमी के पौधे को लगाने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है।
अगर आप घर में सुख-शांति चाहते है, तो घर के पूर्व दिशा में शमी के पौधे को लगाए। इस पौधे को घर में लगाने से सुख-शांति बनी रहती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अगर आप प्रत्येक शनिवार को शमी के पौधे के नीचे दीपक जलाते है, तो कष्ट दूर होते है।