वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में काफी महत्व होता है। जीवन में सुख-समृद्धि को प्राप्त करने के लिए वास्तु के कुछ उपायों को अपनाया जा सकता है।
रसोईघर में खाना बनाता है और इस जगह के लिए वास्तु में कई नियम बताए गए हैं, जिन्हें अपनाने से जिंदगी सुखद होती है और आर्थिक पक्ष भी मजबूत बनता है।
वैसे तो घर में मंदिर जरूर होना चाहिए, जहां दीपक जलाकर देवी-देवताओं की आराधना की जाती है। हालांकि, रसोई के अंदर मंदिर बनाने से बचें।
आपने भी परिवार के बुजुर्गों से सुना होगा कि बगैर स्नान किए किचन में नहीं जाना चाहिए। वास्तु के मुताबिक, रसोई में बिना स्नान किए जाने से नेगेटिव एनर्जी फैलती है।
वास्तु में रसोई की दिशा को लेकर कहा गया है कि इसे घर की आग्नेय कोण यानी पूर्व और दक्षिण दिशा के मध्य वाले स्थान में बनाना चाहिए।
अगर खाना पकाने वाली महिला रसोई में खाना खाती है तो इस आदत को तुरंत बदल लें। वास्तु के अनुसार ऐसा करने से घर में दरिद्रता आती है।
किचन में बर्तनों को झूठा नहीं छोड़ना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि झूठे बर्तन छोड़ने से धन में बरकत नहीं हो पाती है।
वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि किचन में जूते चप्पल ले जाने से आर्थिक पक्ष कमजोर हो सकता है। इसलिए आपको ऐसा करने से बचना चाहिए।