शमी वृक्ष की पूजा करने से क्या फल मिलता है?


By Sahil10, Oct 2024 11:03 AMnaidunia.com

शमी के पौधे की पूजा करें

हिंदू धर्म में शमी के पौधे का संबंध शनिदेव से माना जाता है। इस पौधे की पूजा करने वालों को शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

नकारात्मकता होती है नष्ट

घर के ऊपर नकारात्मकता हावी हो गई है तो शमी के पौधे की पूजा करना शुरू कर दें। इससे नेगेटिव एनर्जी का प्रभाव नष्ट होता है।

धन और समृद्धि का रहेगा वास

शमी के वृक्ष की पूजा करने के लिए शनिवार का दिन उत्तम होता है। मान्यता के अनुसार, इस दिन पूजा करने से शनिदेव के आशीर्वाद से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

शनि दोष होगा दूर

कुंडली पर शनि दोष लग गया है तो शमी के पौधे की पूजा करें। माना जाता है कि इसकी पूजा करने से शनिदेव को प्रसन्न किया जा सकता है।

कर्ज से मिलेगी मुक्ति

पैसे कमाने के बाद भी कुछ लोग कर्ज के बोझ के नीचे दबे रहते हैं। इससे बचने के लिए शनि के प्रिय पौधे शमी की पूजा करें।

रोगों से होगा बचाव

शमी के पौधे की पूजा करने से रोग दोष का प्रभाव नष्ट होता है। ऐसा उन लोगों को जरूर करना चाहिए, जिनके घर में हमेशा कोई न कोई बीमार रहता है।

पारिवारिक शांति मिलेगी

शमी के पौधे की पूजा करने से पारिवारिक शांति बढ़ती है। सदस्यों के बीच चल रहे बेवजह के लड़ाई-झगड़े शांत हो जाते हैं।

सौभाग्य में होगी वृद्धि

शमी के पौधे की पूजा करने से व्यक्ति को भाग्य का साथ मिलता है। माना जाता है कि इस पौधे से घर के अंदर सकारात्मकता का प्रभाव बढ़ता है।

यहां हमने जाना कि घर में शमी का पौधा लगाने के क्या फायदे होते हैं। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ Image Source: Canva, Freepik

पापांकुशा एकादशी पर किन स्थानों पर दीपक जलाएं?