पापांकुशा एकादशी पर किन स्थानों पर दीपक जलाएं?


By Ayushi Singh10, Oct 2024 11:10 AMnaidunia.com

हिंदू धर्म में एकादशी का विशेष महत्व है। इस दिन व्रत रखने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और मनोकामना भी पूर्ण होती है। आइए जानते हैं कि पापांकुशा एकादशी पर किन स्थानों पर दीपक जलाएं-

तुलसी के पौधे के पास जलाएं दीपक

पापांकुशा एकादशी पर तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाना चाहिए। इससे माता लक्षमी की कृपा प्राप्त होती है।

मुख्य द्वार पर जलाएं

इस दिन मुख्य द्वार पर दीपक जलाना चाहिए। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

मंदिर में जलाएं दीपक

इस दिन मंदिर में घी का दीपक जलाना शुभ माना जाता है। इसे परिवार के लोगों पर देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है।

रसोई घर में जलाएं दीपक

इस दिन रसोई घर दीपक जलाने से वास्तु दोष दूर होता है और इससे अन्नपूर्णा माता की कृपा बनी रहती है।

प्राप्त होती है कृपा

पापांकुशा एकादशी पर पूरे विधि-विधान से पूजा करने पर भगवान विषणु की कृपा प्रापत होती है और वह मनोकामना भी पूर्ण करते हैं।

वातावरण होता है शुद्ध

इस दिन इन जगहों पर दीपक जलाने से घर का वातावरण शुद्ध होता है और इससे सुख-शांति भी बनी रहती है।

पापांकुशा एकादशी पर इन स्थानों पर दीपक जलाना चाहिए। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

शमी वृक्ष की पूजा करने से क्या फल मिलता है?