शमी के पेड़ के इन अचूक उपायों दूर होगी दरिद्रता, बरसेगा धन
By Prakhar Pandey2023-05-07, 07:48 ISTnaidunia.com
महत्व
शमी के पेड़ का हिंदू धर्म में काफी महत्व होता हैं। आज हम आपको बताएंगे शमी के पेड़ के कुछ अचूक उपायों के बारे में।
शमी का पेड़
शमी के पौधे को शनि का पौधा भी माना जाता हैं। मान्यता हैं कि इस पौधे के पास ग्रह नक्षत्रों के असर को कम करने की शक्ति होती हैं। शमी के पेड़ में देवताओं का वास होता हैं।
संबंध
इस पौधे का संबंध शनिदेव से हैं और यह भगवान को भी काफी प्रिय होता हैं। माना जाता हैं कि शमी के पौधे को शनिवार के दिन घर में लगाना बेहद शुभ होता हैं।
फिजूल खर्च
फिजूल खर्च से परेशान हैं तो शनिवार को सुबह जल्दी उठकर शमी के गमले में 1 सुपारी और 1 का सिक्का गाड़ दें और रोज शाम तिल के तेल का दीपक जलाएं, रोजाना 7 दिन यह उपाय करें धन बचेगा।
धन धान्य
धन धान्य के लिए शमी के पौधे में शनिवार के दिन जल चढ़ाने से आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी। ध्यान रखें कि शमी का पौधा घर के मुख्य द्वार पर ही लगाएं।
कर्ज मुक्ति
कर्ज से छुटकारा पाने के लिए शनिवार के दिन शमी के निचले स्थान पर काला तिल और काली उड़द चढ़ाएं और कामना करें कि आप कर्ज मुक्त हो। इससे आपके ऊपर से शनि का प्रभाव कम होगा।
सुख शांति
जीवन में सुख शांति बनाए रखने के लिए, मानसिक और शारीरिक कष्टों से छुटकारा पाने के लिए हर सोमवार शिव जी के मंदिर में शमी का फूल, बेलपत्र के साथ चढ़ाएं। घर में सुख शांति बनी रहेगी।
चमत्कारी पौधा
शमी के पेड़ को बेहद चमत्कारी पौधा माना जाता हैं। इसके विधिवत पूजन से भोले बाबा प्रसन्न होते हैं, शमी के पौधे को कभी भी भूल से भी घर के अंदर न लगाएं।
धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहे naidunia.com के साथ
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए फायदेमंद हैं थप्पड़, जानिये क्यों