महाशिवरात्रि का दिन शिव जी को समर्पित होता है। इस दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के उपाय करते है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शमी का पौधा भगवान शिव का प्रिय होता है। शिव को प्रसन्न करने के लिए शमी के उपाय करते हैं।
इस महाशिवरात्रि पर आप शमी से जुड़ें ये 3 उपाय जरूर करें। इन उपायों को करने से आपको काफी फायदा मिल सकता है।
महाशिवरात्रि वाले दिन जब मंदिर जाएं, तो शमी के पत्ता शिवलिंग को अर्पित करें। ऐसा करने से बाधाएं दूर होती है और जीवन में खुशियां आती है।
महाशिवरात्रि का दिन पवित्र माना जाता है। अगर आपके घर में शमी का पौधा नहीं है, तो घर के आंगन में उस दिन शमी का पौधा लगाएं।
महाशिवरात्रि वाले दिन आप शाम को शमी के नीचे दीपक जला सकते है। दीपक में तिल का तेल डालें। ऐसा करने से आर्थिक तंगी दूर होती है।
अगर आप महाशिवरात्रि के दिन शमी से जुड़ें ये 3 उपाय करते है, तो सालभर भगवान शिव आपके ऊपर कृपा बरसाते रहते है।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
शिवलिंग पर चना दाल चढ़ाने से शिव की कृपा प्राप्त होती है। धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ