शनि ग्रह खराब होने पर नजर आते हैं ये 3 लक्षण


By Sahil19, Jul 2024 02:22 PMnaidunia.com

शनि कमजोर होना

शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है। कुंडली में शनि ग्रह के कमजोर होने का प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर नकारात्मक तौर पर पड़ता है।

शनि खराब होने के लक्षण

सवाल खड़ा होता है कि शनि के कमजोर होने का कैसे पता लगता है। इस बारे में ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि शनि के खराब होने पर कुछ लक्षण नजर आते हैं, जिनके जरिए आप शनि की मजबूत और कमजोर स्थिति का पता लगा सकते हैं।

जीवन में आते हैं कष्ट

शनि ग्रह के कमजोर होने पर व्यक्ति के जीवन में एक के बाद एक कष्ट लगातार दस्तक देते हैं। व्यक्ति के ज्यादातर कार्यों में बाधा आने लगती है।

अक्सर पेट खराब होना

शनि खराब होने का सबसे बड़ा लक्षण होता है कि व्यक्ति का पेट खराब रहता है। अगर आपका पेट हमेशा खराब रहता है तो समझ लें कि आपके रिश्ते पर तनाव बढ़ चुका है।

हर काम में रुकावट आना

शनि खराब होने का दूसरा सबसे बड़ा लक्षण होता है कि इंसान के हर काम में रुकावट आने लगती है। यह बताता है कि आपको शनि के अशुभ प्रभावों का सामना करना पड़ रहा है।

इच्छा पूरी न होना

कुंडली में शनि कमजोर होने पर व्यक्ति की इच्छा भी पूरी नहीं हो पाती है। मन में जिस कार्य या लक्ष्य को हासिल करना चाहेंगे उसमें सफलता तमाम कोशिशों के बाद भी नहीं मिलेगी।

शनिदेव को करें प्रसन्न

शनि ग्रह को कुंडली में मजबूत करने के लिए शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करें। विधि-विधान से शनिदेव की पूजा करने से शनि की खराब स्थिति में सुधार आ सकता है।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से उपरोक्त सूचना की पुष्टि नहीं की जा रही है।

यहां हमने जाना कि शनि ग्रह के खराब होने पर क्या लक्षण नजर आते हैं। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

शनिवार के दिन शिवलिंग पर क्या अर्पित करना चाहिए?