चंद्रमा पर चलेंगे शनिदेव, आज 3 राशियों पर आएगी आफत


By Shivansh Shekhar24, Jul 2024 12:30 PMnaidunia.com

शनि का चंद्र ग्रहण

शनि का नक्षत्र परिवर्तन और शनि का गोचर ही नहीं, बल्कि शनि का चंद्र ग्रहण भी लगता है। क्या आप इसके बारे में जानते हैं? यदि नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं।

24 जुलाई को है ग्रहण

ज्योतिषविदों का यह मानना है कि 24 जुलाई बुधवार को शनि का चंद्र ग्रहण लगने वाला है। शनि का चंद्र ग्रहण एक दुर्लभ घटना है।

इस समय लगेगा

इसके ऊपर ज्योतिषविदों का कहना है कि शनि का चंद्र ग्रहण रात को 1 बजकर 3 मिनट पर लगने वाला है, जो रात 2 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। इस दौरान शनि चंद्रमा के सामने से जाएंगे।

विष योग का निर्माण

इसपर ज्योतिष का ऐसा मानना है कि यह विष योग का निर्माण करने वाला है, जो हर महीने चंद्रमा शनि के योग से बनता है। इसका नेगेटिव प्रभाव पड़ता है।

तीन राशियों को नुकसान

आज हम आपको उन तीन राशियों के बारे में बताएंगे, जिनके लिए शनि का चंद्र ग्रहण नुकसानदायक हो सकता है। इन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

इन राशियों पर असर

चंद्रमा के सामने से शनि के गुजरने पर मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों को काफी दिक्कत होगी। वहीं, कर्क और वृश्चिक पर भी इसका असर होगा।

कई तरह की परेशानियां

इन राशियों को शनि के चलते धन, व्यापार या करियर में दिक्कतें आ सकती हैं। स्वास्थ के मोर्चे पर इन राशियों को तैयार रहने की जरूरत है।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इंसान को इस पक्षी से सीखने चाहिए ये गुण, जीवन में होगी तरक्की