शनिदेव को हिंदू धर्म में न्याय का देवता माना जाता है। आइए जानते है शनि की चाल में बदलाव से किन राशियों की लव लाइफ में तूफान आने वाला है।
शनिदेव इंसान को उसके कर्म के अनुसार ही फल देते है। ऐसे में सूर्य के पुत्र की इस बदली चाल से कई लोगों का जीवन प्रभावित होने वाला है।
11 फरवरी 2024 को शनि देव अस्त होने वाले है। शनि के अस्त होने से 4 राशियों की लव-लाइफ पर काफी गलत असर पड़ सकता है।
इस समय शनिदेव कुंभ राशि में है। वैलेंटाइन डे से पहने होने वाले इस बदलाव से कई लोगों के लिए मुसीबत खड़ी हो सकती है। ऐसे में हर कदम सावधानी के साथ उठाना चाहिए।
कर्क राशिवालों पर शनि के अस्त होने से काफी प्रभाव पड़ने वाला है। रिश्तों में गलतफहमियां पैदा हो सकती है। साथ ही, प्रेम संबंधों पर गहरा प्रभाव पड़ सकता हैं।
वृषभ राशि के जातकों को इस दौरान विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है। लव लाइफ के लिए यह कठिन समय रहने वाला है। पार्टनर से बहस और झगड़ा करने से बात ब्रेकअप तक पहुंच सकती है।
मकर राशि के जातकों पर शनि के चाल बदलने से इनके स्वभाव पर असर पड़ सकता है। व्यवहार में आक्रमकता की वजह से रिलेशन पर असर पड़ता है।
शनिदेव की बदली चाल से धनु राशि वालों की लव लाइफ पर असर पड़ने वाला है। इस दौरान पार्टनर से रिश्ते खराब हो सकते है। शक्की मिजाज से बाहर आने की कोशिश कर रहे है।