शनिदेव को कुछ नियमों का पालन करके भी प्रसन्न किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि शनिवार के दिन किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
दूध का संबंध शुक्र ग्रह से होता है और शुक्र यौन इच्छाओं का कारक माना जाता है, इसलिए शनिवार के दिन इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
मसूर दाल का संबंध मंगल ग्रह से होता है और मंगल, शनि दोनों ही ग्रहों का स्वभाव क्रोधी होता है। इसके सेवन से व्यक्ति के क्रोध में बढ़ोतरी होती है।
शनिवार के दिन मांस-मदिरा और नशीली चीजों का सेवन करने से शनिदेव की कुदृष्टि का सामना करना पड़ता है।
अगर शनिवार के दिन लाल मिर्च का सेवन करते हैं तो आपकी मुश्किलें बढ़ने की पूरी-पूरी संभावना होती है।